28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाबेंगलुरु में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीजी मालिक गिरफ्तार!

बेंगलुरु में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीजी मालिक गिरफ्तार!

दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल, जांच जारी है और अन्य गवाहों और सबूतों की तलाश की जा रही है।

Google News Follow
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कॉलेज छात्रा के साथ पेइंग गेस्ट (पीजी) के मालिक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीजी ज्वॉइन करने के 10 दिन बाद ही यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने सोलदेवनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। शिकायत में बताया गया कि पीजी के मालिक (अशरफ) ने रात के समय छात्रा से बाहर जाने के लिए कहा। जब छात्रा ने मना किया, तो अशरफ ने कथित तौर पर उसे जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर अशरफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल, जांच जारी है और अन्य गवाहों और सबूतों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी साल के शुरुआत में 14 जनवरी को बेंगलुरु में छह साल की मासूम बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के माता-पिता निर्माण कार्य के लिए बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

उसकी पहचान बिहार निवासी अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई थी। आरोपी अभिषेक कुमार राजमिस्त्री का काम भी करता था। उसने पीड़िता को अकेला पाया, तो वह उसे बहला-फुसलाकर घर से सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसका रेप किया।

यह भी पढ़ें-

‘हमें अपमानित किया गया’, अफगान शरणार्थियों ने सुनाई पीड़ा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें