29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश सरकार इस्कॉन मंदिर पर हमला करने वालों पर करेगी कार्रवाई   ...

बांग्लादेश सरकार इस्कॉन मंदिर पर हमला करने वालों पर करेगी कार्रवाई     

पीएम शेख हसीना ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है

Google News Follow

Related

पिछले दिनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका में राधाकांत मंदिर में हुए हमले को लेकर यहां की पीएम शेख हसीना दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। मालूम हो कि 17 मार्च को ढाका में  इस्कॉन मंदिर  में 200 लोगों की भीड़ ने श्रद्धालुओं के ऊपर हमला किया था। इस दौरान हमलावरों इस्कॉन राधाकांत मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचाया था।

इस घटना के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं पीएम शेख हसीना ने इस मामले कहा है दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी जाति धर्म से हो। एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 मार्च को इस्कॉन मंदिर में हुई घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शफीउल्लाह का एक प्लॉट इस्कॉन राधाकांत मंदिर के बगल में था। जिस पर शफीउल्लाह कोर्ट के निर्णय के बाद कब्ज़ा जमाना चाहता था। जिस पर उसे कुछ लोगों ने ऐसा करने से रोका। जिसमें इस्कॉन मंदिर के प्रिंसिपल भी शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शफीउल्लाह का कहना है कि वह क़ानूनी कागजातों के साथ उस प्लॉट पर कब्ज़ा करने गया था।

आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत जारी हैं। हालांकि इसकी जांच भी की है अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो। वहीं, इस्कॉन कोलकाता चैप्टर के उपाध्यक्ष राधारमण ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किये हैं। बावजूद इसके यहां के अल्पसंख्यकों को दीर्घकालीन सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
जिससे धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें 

पाक PM ने भारत के विदेश नीति की तारीफ की, इमरान की कुर्सी पर खतरा!

COVID-19: भारत को WHO ने किया सतर्क, एशिया-यूरोप में बढ़ रहे मामले  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें