28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश: राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ने की बांग्लादेश सरकार और विश्व समुदाय से...

बांग्लादेश: राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ने की बांग्लादेश सरकार और विश्व समुदाय से अपील।

त्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहाँ के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की...

Google News Follow

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता और हिंदुओं को इस्लामी कट्टरपंथियो की भीड़ ढूँढ-ढूंढकर कतल कर रही है। हिंदुओं से हो रही हिंसा साफ़ दिखा रही है की यह हमले टार्गेटेट किलिंग का ही रूप है। साथ ही इस्लामिक कट्टरता और जिहाद जैसी संकल्पनाओं से ग्रस्त बांग्लादेशी मुस्लिम समाज, इस्लामी मान्यता के अनुसार काफिरों को मारकर सवाब इकट्ठा कर रहा है।

इन हमलों के बीच भारत के प्रधानमंत्री श्री.नरेंद्र मोदी ने भी बांग्लादेश में चल रहे खुनी खेल पर चिंता जताई थी। हिंदू और अन्य अल्पसंख्यांक बंधुओं पर हो रहें हमलों से भारतीय हिंदू समाज भी बड़े स्तर पर आहत हुआ है। इसी पर हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करनेवाला अग्रणी संघटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी आगे आया है।

संघ के सरकार्यवाह मा. दत्तात्रय होसबाले ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहाँ के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। साथ ही हिंदू तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की लक्षित हत्या, लूटपाट, आगज़नी, महिलाओं के साथ जघन्य अपराध घोर निंदा की है।

अपने बयान से सरकार्यवाह जी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपील की है वह तुरंत सख़्ती से हिंसा पर रोक लगाये और पीड़ितों के जान, माल व मान के रक्षा की समुचित व्यवस्था करे। दत्तात्रय होसबालेजी ने विश्व समुदाय तथा भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंसा से शिकार बने हिंदू, बौद्ध इत्यादि समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों।

यह भी पढ़ें:

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू के निकटवर्तीय अमित कत्याल पर ईडी की गाज; 113 करोड़ की सम्पत्ति जब्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें