29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नॉर्वे जाने की कोशिश करते दो...

Mumbai: फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नॉर्वे जाने की कोशिश करते दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

फर्जी विदेश रोजगार परमिट के साथ छह नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई पुलिस ने सोमवार (2 जून) को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नॉर्वे जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुब्रतो कालीपद मंडल और मीता गौरापद बिस्वास के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि यह जोड़ा लगभग छह साल पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर कोलकाता में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने वर्ष 2024 में एक एजेंट की मदद से जाली भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे और अब वे जेद्दाह होते हुए नॉर्वे जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, इमिग्रेशन अधिकारियों को उनकी यात्रा दस्तावेजों पर संदेह हुआ और गहन जांच के बाद फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस अब इस फर्जीवाड़ा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसी दौरान मुंबई पुलिस के सहार थाने में दर्ज एक अन्य एफआईआर में छह नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी विदेश रोजगार परमिट (Foreign Employment Permit) के सहारे खाड़ी देशों — संयुक्त अरब अमीरात और कतर — जाने की कोशिश कर रहे थे।

यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब 27 वर्षीय रामेकबाल धनुक नामक युवक को 27 मई की रात 2:10 बजे उड़ान से पहले संदेहास्पद दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने और बाकी साथियों ने एक एजेंट को 1 लाख से 2.5 लाख नेपाली रुपये तक की रकम दी थी।

नेपाली नागरिकों की पहचान मोहम्मद आलम (23), राकी यादव उर्फ प्रसाद यादव (20), मोहम्मद हारून मनीहार (37), मोबिन मुसलमान उर्फ बैतुल्ला मुसलमान (32),जोगिंदर यादव उर्फ किशोरी यादव (36) में हुई। यह भी समान फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए। जांच में पाया गया कि उनके दस्तावेज न तो किसी अधिकृत वेबसाइट पर दर्ज थे और न ही नेपाल दूतावास, नई दिल्ली के पास कोई रिकॉर्ड था।

एफआईआर में कहा गया है कि यह समूह सड़क मार्ग से नेपाल से बिहार आया और वहां से फ्लाइट द्वारा मुंबई पहुंचा था। उनका मकसद खाड़ी देशों में नौकरी पाने का था।सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 340(2) (फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग) और धारा 336(3) (धोखाधड़ी की नीयत से फर्जीवाड़ा) समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस अब इन दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है ताकि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले नेटवर्क का पूरा भंडाफोड़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें:

देशभक्ति पर सलमान खुर्शीद की तल्ख टिप्पणी से कांग्रेस में मचा घमासान!

कुर्बानी इस्लाम का हिस्सा, मुसलमानों को निशाना बना रही सरकार: अबू आजमी! 

“आतंकवाद के हर कृत्य पर होगी सख्त सजा”ट्रंप का कड़ा रुख

शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात ब्राजील के विदेश मंत्री से

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें