29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाबाराबंकी हादसा: PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का...

बाराबंकी हादसा: PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Google News Follow

नई दिल्ली। बाराबंकी में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दुख जताया है। वहीं पीएमओ ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजा का ऐलान किया है। बता दें कि  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर एक डबल डेकर बस को ट्रक ने टक्कर मर दी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हैं।

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2021
वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें: उत्तर प्रदेश CM https://t.co/IucIxUnTqE pic.twitter.com/KqwZa1miop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
बताया जा रहा है कि घटनाग्रस्त बस हरियाणा से बिहार की ओर जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे एक्सेल टूट जाने की वजह से बस सड़क किनारे खड़ी थी। बस ठीक होने में देर लगने की बात बताए जाने पर यात्री बस से बाहर निकल आए थे और कुछ लोग बस के आगे सड़क पर लेटे भी हुए थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें