30 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाभारत-पाक ‘हैंडशेक विवाद’ पर BCCI का बयान, “अगर कोई नियम नहीं, तो...

भारत-पाक ‘हैंडशेक विवाद’ पर BCCI का बयान, “अगर कोई नियम नहीं, तो मजबूरी भी नहीं”

हाथ मिलाना केवल सद्भावना संकेत है, यह कोई नियम नहीं...

Google News Follow

Related

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हाथ मिलाने को लेकर उठे विवाद पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चुप्पी तोड़ दी है। एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि मैच के बाद हाथ मिलाना केवल सद्भावना संकेत है, यह कोई नियम नहीं है।

दरअसल, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया। टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नाराजगी जताते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी।

बीसीसीआई अधिकारी ने स्पष्ट किया, “देखिए, अगर आप रूल बुक पढ़ेंगे, तो उसमें कहीं भी यह नहीं लिखा कि मैच के बाद विपक्षी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य है। यह सिर्फ एक परंपरा है, जिसे खेल भावना के तौर पर निभाया जाता है। लेकिन यह कानून नहीं है।” उन्होंने आगे कहा,“अगर कोई नियम ही नहीं है, तो भारतीय टीम बाध्य नहीं है कि वह ऐसी टीम से हाथ मिलाए जिसके साथ संबंध तनावपूर्ण रहे हों।”

दूसरी ओर पीसीबी ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए मैच रेफरी एंडी पाईक्रॉफ्ट को भी हटाने की मांग की है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,“पीसीबी ने आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है कि मैच रेफरी ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट और एमसीसी के ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ कानून का उल्लंघन किया है। हमने मांग की है कि उन्हें एशिया कप से तत्काल हटाया जाए।”

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा से खेल से ज्यादा राजनीतिक और भावनात्मक मुद्दा बनता रहा है। मौजूदा समय में दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी देश के लोगों की भावनाओं का आदर करने और देश के गौरव को बरक़रार रखने के लिए  “हैंडशेक” के जरिए कोई सद्भावना संकेत नहीं देना चाहते और औपचारिकताओं से ऊपर देशहित और संवेदनशील परिस्थितियों को प्राथमिकता दे रहे हैं तो सामने भी इस संकेत के पीछे के कारण समझने की तर्कबुद्धि होना जरुरी है।

यह भी पढ़ें:

अर्जन सिंह ने कहा ‘एक घंटा दो’, और बदल गया इतिहास!

स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025: भारत ने रचा इतिहास, आनंदकुमार ने जीता गोल्ड!

देहरादून में क्लाउडबर्स्ट, दो लापता; भारी बारिश से गाड़ियां व दुकानें बहीं, स्कूल बंद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें