29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनिया‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ ने अनूप सोनी को बनाया भरोसेमंद चेहरा!

‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ ने अनूप सोनी को बनाया भरोसेमंद चेहरा!

खासकर शो 'क्राइम पेट्रोल' में उनका डायलॉग 'सावधान रहिए, सतर्क रहिए' आज भी दर्शकों की जुबान पर रहता है।

Google News Follow
टीवी इंडस्ट्री में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। अनूप सोनी भी ऐसे ही कलाकार हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता बल्कि ऐसे शो किए जिनकी लोकप्रियता सालों तक बनी रही। खासकर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में उनका डायलॉग ‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ आज भी दर्शकों की जुबान पर रहता है। टीवी के दर्शक उन्हें इस अंदाज में देखते ही पहचान जाते हैं।

अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी 1975 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। इसके बाद अनूप ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 1999 में आई ‘गॉडफादर’ थी।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए, जैसे ‘फिजा’, ‘दीवानापन’, ‘खुशी’, ‘शीन’ और ‘कर्कश’, हालांकि फिल्मों में उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और टीवी की दुनिया की ओर रुख किया।

अनूप ने टीवी की शुरुआत शोज ‘सी-हॉक्स’ और ‘साया’ से की। इन शो में उनके अभिनय को पसंद किया गया और यह उनके लिए एक मजबूत शुरुआत साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘शांति’, ‘रात होने को है’, ‘आहट’ और ‘सीआईडी’ जैसे शोज किए। लेकिन असली पहचान उन्हें 2008 में शुरू हुए शो ‘बालिका वधू’ से मिली। इस शो में उन्होंने आनंदी के ससुर भैरव सिंह का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों के दिलों में उनकी अलग जगह बना दी।

अनूप सोनी का नाम सबसे ज्यादा ‘क्राइम पेट्रोल’ से जुड़ा। साल 2010 में इस शो से जुड़ने के बाद उनका अंदाज और डायलॉग ‘सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया। शो में अनूप ने अपने शांत और गंभीर अंदाज से दर्शकों को अपराध और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस शो के लिए उन्हें कई बार सराहना मिली।

साल 2018 में अनूप ने शो छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद दर्शक उनसे शो में वापस आने की मांग करने लगे। अनूप सोनी ने टीवी के अलावा वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने वेब सीरीज ‘तांडव’ में अभिनय किया, जो रिलीज होते ही चर्चा में रही।

अनूप सोनी की पर्सनल लाइफ भी फैंस के लिए हमेशा दिलचस्प रही है। उनकी पहली शादी रितु सोनी से हुई, जिनसे उन्हें दो बेटियां जोया और मायरा हैं। साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अनूप ने जूही बब्बर से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा ईमान है। दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई थी।

अनूप सोनी को टीवी इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। आज वह टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और हर उम्र के दर्शकों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

बेटे अव्यान को दीया मिर्जा ने सिखाया गांधीजी का पाठ 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें