29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियासब्जी हो या जूस, लौकी के गुणों को नहीं कर सकते नजरअंदाज!

सब्जी हो या जूस, लौकी के गुणों को नहीं कर सकते नजरअंदाज!

चरक संहिता में लौकी को 'अलाबू' कहा गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक पहुंचती है।

Google News Follow

लौकी को अक्सर लोग ‘सादी’ सब्जी कहकर नजरअंदाज कर देते हैं, असल में यह कई गुणों का खजाना है। यह बारहमासी सब्जी आपकी त्वचा से लेकर दिल तक का खास ख्याल रखता है। आयुर्वेद में भी लौकी को एक महत्वपूर्ण सब्जी का दर्जा प्राप्त है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

लौकी को कई लोग घीया भी कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम ‘लेजेनेरिया सिसेरेरिया’ है। इसकी मीठी और नमकीन रेसिपी और जूस भी बनाया जाता है। बच्चों को इसका स्वाद कम पसंद आता है, अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं है।

चरक संहिता में लौकी को ‘अलाबू’ कहा गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक पहुंचती है। इसमें उच्च मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करता है। वहीं, इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो मन को शांत और तनाव को कम करने में सहायक होता है।

सुश्रुत संहिता के अनुसार, लौकी में पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यदि आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो लौकी का जूस या सब्जी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

व्रत में अक्सर लोग इसकी खीर बनाकर खाते हैं, व्रत में शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। लौकी की खीर में दूध और सूखे मेवों का उपयोग होता है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स का अच्छा संयोजन प्रदान करते हैं, जिससे आपको दिनभर ऊर्जा मिलती है।

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि लौकी में दूध जितनी ताकत होती है, इसका सेवन कई लिहाज से फायदेमंद है।

अगर आप बाल झड़ने या गंजेपन से परेशान हैं, तो लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। इसी तरह, लौकी के फल के भस्म में शहद मिलाकर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और रतौंधी की समस्या से राहत मिल सकती है।

अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो कड़वी लौकी के बीजों के तेल को माथे पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, लौकी के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।

वहीं अगर आप थकान, कब्ज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो लौकी का जूस आपकी सेहत का साथी बन सकता है। इसके साथ ही लौकी में पोटैशियम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के साथ हार्ट सिस्टम को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें