29.3 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियातीसरी लहर से निपटने के लिए रहें मुस्तैद, सीएम YOGI ने की...

तीसरी लहर से निपटने के लिए रहें मुस्तैद, सीएम YOGI ने की समीक्षा 

Google News Follow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम ने कोविड टीम -9 के साथ बैठक कर सभी जिलों में आवश्यक कदम उठाते हुए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से रिपोर्ट भी मांगी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी मकसद से सभी मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) और नियोनेटल आईसीयू (नीकू) का काम इसी महीने कर लिया जाए। प्रत्येक मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम 100 बेड बढ़ाने की कार्यवाही हो रही है। जिला अस्पतालों और सीएचसी को भी इसी तर्ज पर सुविधायुक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार नियोजित कोशिशों से अब ज्यादातर जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिल रहे, तो कई जिलों में नए केस इकाई में आ रहे हैं। 74 जिलों में 200 से कम एक्टिव केस ही हैं। 55 जिले ऐसे हैं, जहां कुल एक्टिव केस दहाई में शेष हैं। प्रदेश की टेस्ट पॉजिटिविटी दर लगातार एक फीसदी से कम बनी हुई है। विगत दिवस पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी रही। 32.4% प्रति पॉजिटिव केस टेस्ट की दर प्रदेश में एग्रेसिव ट्रेसिंग का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार 21 जून से कोविड टीकाकरण का नया चरण प्रारंभ हो रहा है। हमें पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण अभियान संचालित करना होगा। हर दिन 6 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लक्ष्य के साथ तैयारी की जाए जबकि 1 जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर होती स्थितियों के बीच सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में शासन द्वारा तय गाइडलाइन का सभी जिलों में कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें