30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनिया‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले वरुण धवन ने शहीद दहिया परिवार से...

‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले वरुण धवन ने शहीद दहिया परिवार से मुलाकात!

इसकी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस मुलाकात में धानो देवी (होशियार सिंह की पत्नी) ने वरुण को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

Google News Follow

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज के पहले अभिनेता ने उनके परिवार संग मुलाकात की।

इसकी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस मुलाकात में धानो देवी (होशियार सिंह की पत्नी) ने वरुण को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, “पीवीसी होशियार सिंह दहिया जी की पत्नी धानो देवी जी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमार दहिया से मिलकर मैं खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका आशीर्वाद पाकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं दिल से आभारी हूं। जय हिंद।”

अभिनेता की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी बहादुरी के लिए मशहूर थे।

अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो यह 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वॉर ड्रामा में इस बार वायुसेना और नेवी के योगदान को भी दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में मिला संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें