28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाBharat vs India महानायक को भाया "भारत", सहवाग ने कर डाली ऐसी...

Bharat vs India महानायक को भाया “भारत”, सहवाग ने कर डाली ऐसी मांग  

देश का नाम बदलने के बीच छिड़ी बहस में अभिनेता अमिताभ बच्चन में एक्स प्लेटफार्म "भारत माता की जय" लिखकर हलचल मचा दी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम की जर्सी बदलने की मांग की है।

Google News Follow

जी 20 शिखर सम्मेलन में 9 सितंबर को रात्रिभोज के लिए भेजे गए राष्ट्रपति के निमंत्रण में  “प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया” की जगह “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखे जाने पर हंगामा  खड़ा हो गया है। इस खबर के आने के बाद इसके पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। इस बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन में एक्स प्लेटफार्म “भारत माता की जय” लिखकर हलचल मचा दी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें  उन्होंने विश्वकप में भारतीय टीम की जर्सी बदलने की मांग कर दी है। हालांकि, सरकार ने इस बारे कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसी चर्चा  है कि संसद के विशेष सत्र में इस पर प्र्ताव लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि जी 20 समिट के दौरान डिनर में शामिल होने के लिए भेजे निमंत्रण में “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखा गया है। जिसके बाद कांग्रेस सहित विपक्ष के नेताओं ने इससे संविधान को खत्म करने की बात कही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं विपक्ष  और “इंडिया” गठबंधन में शामिल ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी जैसे नेताओं ने इसकी आलोचना की है। नरेंद्र मोदी के इस ” फुलझड़ी बम” विपक्ष के गठबंधन की नींद उड़ गई है।

वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने चार शब्द लिखकर बड़ा मैसेज दिया है। सोशल मीडिया एक्स ( ट्वीटर) पर लिखा ” भारत माता की जय।” इसके अलावा बच्चन और कुछ भी नहीं लिखा है। उनके इस पोस्ट को  भारत बनाम “इंडिया” से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस पोस्ट का लोगों ने समर्थन किया है तो  विरोध भी जताया है।

इसी तरह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी  बड़ी अजीबो गरीब मांग की है। उन्होंने इस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है कि “इंडिया” नाम अंग्रेजों का दिया गया है। उनकोने लिखा टीम इंडिया नहीं टीम भारत। इस साल जब विश्व कप में टीम का उत्साह बढ़ाएंगे तो हमारे दिल भारत रहना चाहिए। इसके अलावा टीम “इंडिया” की जगह “भारत” लिखा होना चाहिए। सहवाग ने अपने इस पोस्ट को  बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी टैग किया है।
ये भी पढ़ें

 

क्या मोदी सरकार बदलेगी देश का नाम, क्यों है कांग्रेस को आपत्ति?

इंडिया’ से ‘भारत’ एक सांस्कृतिक यात्रा का दर्शन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें