30 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाभटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, हर हिस्से में औषधीय गुण!

भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, हर हिस्से में औषधीय गुण!

भटकटैया का हर हिस्सा फूल, तना, पत्ते और बीज औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके फूल बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं और पत्ते हरे और कांटेदार।

Google News Follow

जंगल में कई ऐसे पौधे होते हैं जो देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन उनके अंदर कमाल का औषधीय खजाना छिपा होता है। ऐसा ही एक पौधा है भटकटैया, जिसे लोग कटेरी या कंटकारी के नाम से भी जानते हैं। यह सिर्फ दिखने में ही खतरनाक लगता है, पर असल में यह आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए वरदान है।

भटकटैया का हर हिस्सा फूल, तना, पत्ते और बीज औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके फूल बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं और पत्ते हरे और कांटेदार। इसकी जड़ भी कम काम की नहीं है। आयुर्वेद में इसे पेट की तकलीफ, सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है।

इस पौधे की तीन प्रजातियां पाई जाती हैं: छोटी कटेरी, बड़ी कटेरी और श्वेत कंटकारी। माइग्रेन, सिरदर्द, अस्थमा और गठिया जैसी परेशानियों में इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां तक कि वैज्ञानिकों के अनुसार इसके बीज में मौजूद सिलिबिनिन नामक तत्व ब्रेन ट्यूमर और पिट्यूटरी ग्रंथि में होने वाली कुशिंग बीमारी में भी लाभ पहुंचा सकता है।

भटकटैया के फल हरे रंग के होते हैं और पकने के बाद पीले हो जाते हैं। बीज छोटे, चिकने और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके कड़वे तने और फूल पैरों में जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ठंड में खांसी या गले की खराश में भटकटैया की जड़ और गुडुची का काढ़ा पीना बहुत लाभकारी है। साथ ही यह अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।

हालांकि, प्राकृतिक औषधि होने के बावजूद भी इसके गलत या अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसी कारण जरूरी है कि किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन या उपयोग करने से पहले योग्य आयुर्वेदाचार्य से सलाह लें, खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना सलाह के न दें।

यह भी पढ़ें-

अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं, समाज से छल का आरोप: जितेंद्रानंद सरस्वती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें