28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमक्राईमनामाभोजपुरी स्टार पवन सिंह पर धोखाधड़ी का केस, गैर-जमानती धाराएं लगीं!

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर धोखाधड़ी का केस, गैर-जमानती धाराएं लगीं!

न्यायालय ने कैंट थाने के पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

Google News Follow

Related

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर वाराणसी में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इस केस में गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं।

ये पूरा मामला फिल्म निवेश घोटाले से जुड़ा हुआ है। वाराणसी के एक जिला न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश 13 अगस्त 2025 को दिया था, लेकिन कैंट थाना के पुलिस अधिकारियों ने यह मामला दर्ज नहीं किया।

बुधवार को न्यायालय ने कैंट थाने के पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही न्यायालय ने तुरंत कार्रवाई न करने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की भी बात कही है।

यह मामला 2018 का है। विशाल सिंह नाम के शख्स, जो एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, उनके साथ फिल्म में निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई। यह सब मुंबई में हुआ, इसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘बॉस’ था, जो बनने के बाद रिलीज भी हो गई, लेकिन विशाल सिंह को कोई मुनाफे का कोई हिस्सा नहीं दिया गया।

इसकी शिकायत विशाल सिंह ने पुलिस में की थी, लेकिन वहां सुनवाई न होने के बाद वो कोर्ट के दरवाजे पहुंचे। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कैंट थाने को मुकदमा दर्ज न करने पर फटकार लगाई, तब जाकर पवन सिंह सहित चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह मूवी को लेकर धोखाधड़ी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें 420, 406, 467, 468, 506 जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

भोजपुरी फिल्म के निर्माण के लिए प्रेम शंकर राय ने निवेश करवाया था। निवेश का पैसा करीब सवा करोड़ रुपए है। मूवी में पवन सिंह लीड एक्टर हैं, फिल्म रिलीज होने के बाद भी क्लाइंट का पैसा नहीं दिया गया। इस संदर्भ में हमने शिकायत की थी और अब न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसमें कुछ गैर जमानती धाराएं भी हैं।”
यह भी पढ़ें-

मिस्र में डॉक हुआ आईएनएस त्रिकंड, ‘ब्राइट स्टार 2025’ अभ्यास में शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें