29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाएलपीजी ​सिलेंडर की ​दर​​ में बड़ी ​छूट​ ​

एलपीजी ​सिलेंडर की ​दर​​ में बड़ी ​छूट​ ​

केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में भी 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नतीजतन, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता होगा।

Google News Follow
एक जून को एलपीजी सिलेंडर की नयी दर की घोषणा की गयी है, जिसमें 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडर की नयी दर में छूट दी गयी है|व्यावसायिक गैस सिलेंडर की दर आज से 135 रूपये की कमी की गयी है|
नई कीमत के मुताबिक, दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322 रुपये, मुंबई में 2,171.50 रुपये और चेन्नई में 2,373 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

​इससे पहले, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने की 19 तारीख को बढ़ोतरी की गई थी। इसलिए, 14 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये और 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 8 रुपये की वृद्धि की गई। इससे पहले मई में एक बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी।

इस बीच, कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने पहले बारह घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी दी​ है​। केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में भी 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नतीजतन, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता होगा।

यह भी पढ़ें-

…अपने राजाओं के इतिहास को भी जानना जरुरी- अक्षय कुमार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें