29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियादक्षिण कोरिया के सियोल में बड़ी घटना, हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान दर्जनों...

दक्षिण कोरिया के सियोल में बड़ी घटना, हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान दर्जनों को पड़ा कार्डिएक अरेस्ट

भगदड़ मचने से 120 लोगों की मौत और 100 अन्य की स्थिति नाजुक

Google News Follow

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें सैकड़ों लोगों को दिल का दौरा पड़ने की घटना सामने आई है। इस फेस्टिवल में करीब 1 लाख लोग मौजूद थे। हादसे में कम से कम 120 लोगों की मौत और 100 से अधिक के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना तब हुई जब फेस्टिवल के लिए भारी संख्या में लोग एक नैरो स्ट्रीट पर इकट्ठा हुए थे। तभी धक्का-मुक्की के दौरान भगदड़ मच गई और सैकड़ों लोगों को दिल का दौरा पड़ गया। जारी विडिओ में साफ देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच घिरे कई लोगों का आपातकालीन सेवाओं द्वारा सड़क पर ही इलाज किया गया। हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के प्रेसीडेंट ने बयान जारी कर लोगों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। दिल का दौरा पड़ने से बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया गया।

दरअसल वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने का अनाउंसमेंट हुआ था। जिस वजह से लोग अनजान सेलेब्रिटी को देखने के लिए ही उस तरफ भागने लगे थे। वहीं इस घटना के बाद देशभर से 400 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर्स को मौके पर भेजा गया है। इन सभी लोगों को घायलों के इलाज के लिए तैनात कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने तात्कालिक तौर पर मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि तमाम लोग गलियों में गिरे हुए हैं और उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही तमाम अन्य लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं प्रेसीडेंट यून सुक यिऑल ने स्वास्थ्य मंत्रालय से डिजास्टर मेडिकल असिस्टेंस टीमों को वहां तैनात करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि हेलोवीन दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। अब तो ये दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाने लगा है। कहा जाता है कि हैलोवीन की रात को चांद अपने नये अवतार में दिखाई देता है। हालांकि घटना के असली कारणों को जानने के लिए जांच अब भी जारी है। वहीं राष्ट्रपति यून सुक-येओल ने सियोल के इटावन जिले में घातक भगदड़ को लेकर एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की। यून सुक-येओल ने इस मामले में योंगसान गू जिले की आपदा प्रबंधन टीम को मदद के लिए भेजने का निर्देश दिया है।

ये भी देखें 

आईएसआई के निशाने पर पीएम मोदी सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें