28 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा का बिग प्लान, कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी...

भाजपा का बिग प्लान, कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी में 1918 शोकसभाओं का आयोजन

Google News Follow

Related

लखनऊ। BJP के सभी मंडलों मे पूर्व सीएम और राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। बीजेपी शोकसभा का आयोजन करेगी। प्रदेश भर मे बीजेपी के 1918 मंडल हैं। सभी मंडलों पर बीजेपी नेता, पदाधिकारी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ आम लोग भी शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 31 अगस्त को यह आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जन-जन के नेता थे। उनकी लोकप्रियता का कोई पैमाना नहीं था। कार्यकर्ताओं से उनका स्नेह जगजाहिर था और इसीलिए पार्टी ने फैसला किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए 1918 शोकसभाओं का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि कल्याण सिंह बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त की शाम को लखनऊ में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। उनको 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। वे लखनऊ के SGPGI अस्पताल में भर्ती थे. 89 वर्ष के कल्याण सिंह की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें कुछ समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था. ‌कल्याण सिंह की 21 अगस्त को बिगड़ती तबियत को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरा निरस्त किया था और वे सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें