30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाUP जा रहे हैं तो पहले लें वैक्सीन की डोज, इन राज्यों से...

UP जा रहे हैं तो पहले लें वैक्सीन की डोज, इन राज्यों से जाने वालों पर सख्ती

Google News Follow

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। महाराष्ट्र, केरल व तमिलनाडु आदि राज्यों से आने वालों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। योगी सरकार ने अपने निर्देश में कहा है कि तीन प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी वाले राज्यों से आने वालों लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखना जरूरी होगा। इसके अलावा वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले ही राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र, केरल व तमिलनाडु आदि राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत से अधिक है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को टीम-9 के अधिकारियों की बैठक में यह अहम निर्णय लिया। कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिहाज से यूपी सरकार का यह कदम बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं। ऐसे में जिन राज्यों में तीन प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिव की दर हो उन राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए, जो यात्रा प्रारम्भ होने से चार दिन से अधिक पुरानी न हो।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है, उन्हें छूट दी जा सकती है। सड़क,वायु व रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों के लिए भी यह नियम लागू किए जाएं। इन राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए। प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर किए जाएं। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करदिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू के निर्माण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। राज्य में 541 ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 171 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखण्ड में हेल्थवर्कर व पैरामेडिक्स ने सराहनीय कार्य किया है, इन्हें सीएचसी व पीएचसी में स्थापित हो रहे हेल्थ एटीएम से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली तथा श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज नहीं है। ये जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। शनिवार को किसी भी जिले में दहाई अंक में नये केस की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य के 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि 28 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें