28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाबड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर सहित तीन आतंकी ढेर

बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर सहित तीन आतंकी ढेर

Google News Follow

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर मुदसिर पंडित आलावा दो अन्य आतंकियों को मार गिराया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई तांत्रेपुरा में एक गुप्त सूचना मिलने पर शुरू की गई।

#UPDATE | Top LeT terrorist Mudasir Pandit who was involved in the killing of 3 policemen, 2 councillors & 2 civilians recently, has been killed in the Sopore encounter. A total of three LeT terrorists have been killed in the encounter: IGP Kashmir Vijay Kumar to ANI pic.twitter.com/zTeqQCBUv2
— ANI (@ANI) June 20, 2021

ANI समाचार एजेंसी को कश्मीर पुलिस चीफ विजय कुमार ने बताया कि आतंकी मुदसिर पंडित तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा उस पर कई सीमा संबंधित अपराधों का भी आरोप था।बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें सोपोर इलाके में संयुक्त अभियान चला रही है। 12 जून को सोपोर में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में दो पुलिसवालों और दो आम नागरिकों की जान चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इस हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा जिम्मेदार था। विजय कुमार ने इसकी भी जानकारी दी कि 12 जून को हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों में से एक मुदसिर पंडित था। बता दें कि सुरक्षा बलों ने दो दिन पहले ही नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था और इस दौरान आतंकियों के 10 मददगारों को गिरफ्तार किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें