28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाबिहार: आर्केस्ट्रा चलाने वाले अरशद से छुड़वाई 6 लड़कियां, ग्रूमिंग और यौन...

बिहार: आर्केस्ट्रा चलाने वाले अरशद से छुड़वाई 6 लड़कियां, ग्रूमिंग और यौन शोषण का हुई शिकार !

आरोपी स्पष्ट रूप से बता रहा है कि कैसे उसने 'प्यार' के नाम पर एक नाबालिग लड़की को तैयार किया और उसका शोषण किया।

Google News Follow

गुरुवार (10 अक्टूबर) को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक्स अकाउंट से अरशद नामक व्यक्ति द्वारा संचालित ‘ऑर्केस्ट्रा’ में छह लड़कियों के शोषण के मामले का खुलासा किया। कानूनगो ने कहा कि एनसीपीसीआर के निर्देश पर सीवान पुलिस ने छापेमारी की और लड़कियों को बचाया।

कानूनगो ने आरोपी अरशद आलम का एक वीडियो बयान भी साझा किया, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से बता रहा है कि कैसे उसने ‘प्यार’ के नाम पर एक नाबालिग लड़की को तैयार किया और उसका शोषण किया। गोपालगंज निवासी ने बताया कि उसने दुर्गापुर निवासी एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया और कहा कि उसने उससे ‘लव मैरिज’ की है और अब उसके साथ जाकर निकाह करेगा।

मामले में कारवाई तब हुई जब मिशन मुक्ति फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ ने नाबालिगों सहित लड़कियों के शोषण के बारे में एनसीपीसीआर से शिकायत की। एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने बताया “अरशद आलम बिहार में एक ऑर्केस्ट्रा चलाता है जहां मिशन मुक्ति फाउंडेशन ने नाबालिग लड़कियों के शोषण के बारे में शिकायत की थी। एनसीपीसीआर के निर्देश के बाद, सीवान पुलिस ने आज सुबह छापेमारी की और 6 लड़कियों को बचाया।”

एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने कहा, “अरशद का बयान सुन लीजिए “लव” के नाम पर नाबालिग लड़की को ग्रूम करके शोषण करना इनका अपराध करने का तरीक़ा है। वीडियो जनजागरण के उद्देश्य से पोस्ट किया है ताकि समाज जाग सके और बेटियाँ बचाई जा सकें।”

यह भी पढ़ें:

डिब्रूगढ़ में सुना रतन टाटा का आखिरी भाषण हो रहा वायरल!,पीएम मोदी सहित कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि!

नरेंद्र मोदी करेंगे दो दिवसीय लाओस यात्रा!

चाय में थूंकने वाले फरार नौशाद और हसन अली गिरफ्तार !

गौरतलब है की ब्रिटेन जैसे विकसित कहे जाने वाले देशों में भी मुस्लिम ग्रूमिंग गैंग्स का षड्यंत्र बहुत बड़ा है। कहा जाता है, की नाबालिग लड़कियों को लक्ष्य कर उन्हें प्यार के जाल में फंसाया जाता है। जहां धीरे धीरे इस्लामी तौर तरीके सीखा कर उनसे यौन संबंध भी बनाए जाते है, साथ ही उन्हें शादी करने के लिए इस्लाम कबुलवाया जाता है। बता दें, समाज में नाबालिग लड़कियां ऐसे लोगों के लिए आसान लक्ष्य होती है, उन्हें प्रेम और छल के बीच का अंतर समझने से पहले अपराधी अपने षड्यंत्र को अंजाम दे चुके होते है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें