29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामाबिहार: पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी...

बिहार: पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल!

मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी| इसके बाद अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।

Google News Follow
बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसमें थाने के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी।
इसी दौरान, अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप मुफस्सिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले के दौरान, एक आरोपी गुड्डू यादव ने एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे।
पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, इस घटना के बाद कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है।
स्थानीय लगों में इस हमले को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मामले की पूरी जानकारी और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे। इसी सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया।

एएसआई जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। इधर, आनन फानन में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु​: हिंदी-तमिल विवाद​; डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने ​सरकार​ जमकर बोला हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें