28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाBihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी...

Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी!

एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर| केंद्रीय मंत्री की बहन को भी गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद यह गोलीबारी हुई है। 

Google News Follow
बिहार में भागलपुर के नवगछिया में  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दोनों भांजे के बीच चली गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है| इस गोलीबारी की घटना में विश्वजीत यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के तुरंत बाद घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से परिवार के लोग मर्माहत है। नवगछिया के  परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों भाई घायल हो गए।
पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

मामले में नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि आज सुबह करीब 7:30 बजे जगतपुर गांव में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई। इस घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरा अस्पताल में मृत हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह विवाद पानी की नल को लेकर हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर गोली चला दी। दोनों व्यक्तियों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। त्वरित कार्रवाई की गई है, और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी है कि ये दोनों व्यक्ति एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।
 
यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: दिशा सालियान मौत पर सियासत गरमाई, मृतका के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें