28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाबिहार: कैमूर में विदेशी मुद्रा, नकदी और 14 लाख के चोरी के...

बिहार: कैमूर में विदेशी मुद्रा, नकदी और 14 लाख के चोरी के गहने बरामद, सास-बहू गिरफ्तार

Google News Follow

बिहार के कैमूर जिले में पुलिस ने एक बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं सास-बहू हैं, जो चालाकी से महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने चोरी करने में माहिर थीं। पुलिस ने इनके पास से 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद की है।

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के अनुसार, 17 मार्च को भभुआ वार्ड नं. 13 निवासी राजगृह तिवारी की पत्नी बिंदु देवी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एकता चौक के पास ई-रिक्शा से घर लौटते समय उनके सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए।

एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध महिला की पहचान हुई। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, तो वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरहक गांव की निवासी निकली। उसकी पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ और उसकी सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिलाओं के घर की तलाशी में भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। 105 ग्राम सोने के आभूषण, 3.294 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 41,866 रुपये नकद, विदेशी मुद्रा बरामद किए गए अधिकांश गहने चोरी के हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा, ‘सामना’ का ऐसा बोलना राष्ट्रद्रोह!

बॉम्बे हाईकोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक में कूलिंग-ऑफ अवधि को किया माफ!

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं चोरी के गहने स्थानीय सोनारों को बेचती थीं। अब पुलिस इन सोनारों से भी पूछताछ कर रही है कि वे चोरी के गहनों को खरीदते थे या गिरोह से जुड़े थे। इसके अलावा, अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

कैमूर पुलिस की इस कारवाई से एक बड़े चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, और इस केस से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें