31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाBihar News: नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह JDU की संभालेंगे कमान?

Bihar News: नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह JDU की संभालेंगे कमान?

Google News Follow
पटना। जनता दल युनाइडेट (जेडीयू) के कार्यकारिणी की बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा शनिवार की गई। अब केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह की जगह नितीश कुमार के करीबी ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले आरसीपीसी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया। बता दें कि ललन सिंह सीएम नीतीश कुमार के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं। ललन सिंह जेडीयू को खड़ा करने में महती भूमिका निभा चुके हैं। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माना जाता है। पिछले साल दिसंबर महीने में ही पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आरसीपी सिंह को बिठाया था। तमाम सियासी समीकरणों को साधते हुए उनको पार्टी में शीर्ष नेतृत्व का दर्जा दिया गया था, लेकिन हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने के बाद वह पार्टी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, ऐसे में पार्टी को एक बार फिर नए अध्यक्ष की तलाश करनी पड़ी।
कौन है ललन सिंह:
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य माना जाता है। वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद, नीतीश कुमार के संपर्क में 1970 के दशक में आए थे। ललन सिंह उन लोगों में शुमार हैं जिनके साथ मिलकर नीतीश कुमार ने जेडीयू पार्टी का बीज बोया था। लालू के खिलाफ और शरद यादव की नाराजगी मोल लेते हुए नीतीश ने जब अलग पार्टी बनाने की ठानी थी तो ललन सिंह, नीतीश कुमार के साथ थे। तब से वह नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं, बीच में कुछ सालों के लिए दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था लेकिन यह भी ज्यादा दिन नहीं चला था। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका निभाई है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें