30.4 C
Mumbai
Sunday, June 14, 2026
होमक्राईमनामाबिहार: एसटीएफ और नक्सली मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली टेंटुआ ढेर!

बिहार: एसटीएफ और नक्सली मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली टेंटुआ ढेर!

बिहार पुलिस की टीम ने कुख्यात नक्सली रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ (33) को मार गिराया | उस पर 11 अलग-अलग केस में पुलिस को तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए वह जंगल में छिपा था।

Google News Follow

Related

बिहार में अपराधियों को लगाम लगाने के लिए पुलिस सख्त तेवर अपना चुकी है। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने कुख्यात नक्सली  रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ (33) को मार गिराया है। टीम ने यह कार्रवाई बांका के कलोथर जंगल में की। टेंटुआ की तलाश बिहार पुलिस टीम पिछले कई महीनों से कर रही थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि टेंटुआ अपने साथियों के साथ कलोथर जंगल में छिपा है। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल से टेंटुआ और उसके साथ नक्सली पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।

इसी दौरान कुख्यात टेंटुआ पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। सिर और सीने में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अन्य नक्सली भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के अन्य ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
बिहार पुलिस के अनुसार, जंगल में करीब पांच नक्सली छिपे थे। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर नक्सलियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन वह लोग गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक कुख्यात नक्सली को गोली लग गई।
पुलिस ने फौरन उसे रेफरल अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए कटोरिया बीडीओ विजय कुमार सौरभ को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
यह भी पढ़ें-

UP: 4.43 लाख कारों की रिकॉर्ड ब्रिकी के साथ राज्य का दूसरा स्थान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,362फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें