30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाBihar: तख्त श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी!

Bihar: तख्त श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी!

पटना के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से पहले पंजाब के हरिमंदिर साहिब को 20 से अधिक बार बम से उड़ाने की बीस धमकियां मिल चुकी हैं। ​ 

Google News Follow

पटना के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधन को ई-मेल के जरिए भेजे गए इस संदेश में दावा किया गया कि गुरु लंगर कक्षों में आईईडी लगाए गए हैं और जल्द विस्फोट होने वाला है।

सूचना मिलते ही पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची तथा पूरे गुरुद्वारे की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एहतियात के तौर पर गुरुद्वारा और आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे मेल में न केवल पटना साहिब को उड़ाने की बात कही गई, बल्कि पाकिस्तान और आईएसआई जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए। मेल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, एम करुणानिधि और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई नेताओं का नाम विवादित तरीके से शामिल किया गया है। इस मेल की भाषा और सामग्री ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। फिलहाल साइबर सेल इस मेल के स्रोत और संदिग्धों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने मेल सेवा प्रदाता कंपनी से संबंधित डाटा भी मांगा है, जो एक माह तक उपलब्ध रहेगा। उधर, धमकी के बाद तख्त श्री हरिमंदिर साहिब के परिसर और आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर रखा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में श्री हरिमंदिर साहिब को कई बार बम धमाकों की धमकी मिल चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मेल अक्सर अफवाह और दहशत फैलाने के लिए भेजे जाते हैं, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर जांच कर रहा है। पटना पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​यह भी पढ़ें-

Bihar: ‘लोकल से ग्लोबल तक’, ​बोधगया में खुलेगा ​खादी ​का​ शोरूम​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें