28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापाकिस्तान से 17 साल बाद लौटा बिहार का श्यामसुंदर 

पाकिस्तान से 17 साल बाद लौटा बिहार का श्यामसुंदर 

मानसिक स्थिति सही नहीं होने से भटककर बॉर्डर पार कर गया था 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पाकिस्तान में 17 साल की जेल में काटने के बाद बिहार का श्यामसुंदर इस दिवाली अपने परिवार के साथ मनाई। बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज का रहने वाला श्याम सुन्दर बरसों पहले पंजाब काम करने गया था। लेकिन, मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से भटककर बॉर्डर पार कर गया। जिसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जेल में डाल दिया था।

2005 में श्यामसुंदर सहित पांच लोग  पंजाब काम करने गए थे लेकिन ,रास्ता भटकने की वजह से वे बॉर्डर पार चले गए थे। जहां उन्हें पाकिस्तान की पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास कोई कागज़ नहीं होने पर उन्हें जेल में डाल दिया गया। श्यामसुंदर के बाकी साथी छह महीने बाद पाकिस्तान वापस अपने देश लौट आये। पाकिस्तान पुलिस ने अन्य लोगों से पूछताछ और सबूतों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया। जबकि श्यामसुंदर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से  वह पाकिस्तानी अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दे पाया।

पाकिस्तान भारतीय दूतावास से भी श्यामसुंदर के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन, सही जानकारी नहीं मिल पाई। एक साल पहले श्यामसुंदर के परिवार को जब यह जानकारी मिली की वह पाकिस्तान की जेल में है तो परिवार ने उसे वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस की सम्पर्क किया। इसके बॉस बिहार पुलिस ने श्यामसुन्दर से जुड़ा सभी कागज़ पाकिस्तान स्थित दूतावास भेजा। इसके बाद उसे रिहा किया। श्यामसुंदर पहले पंजाब होते बिहार पहुंचा।

ये भी पढ़ें 

दिवाली पर वडोदरा में दो समुदायों में तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी   

 ऋषि सुनक ने रचा इतिहास,ब्रिटेन के बने पीएम,

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें