30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियारामलीला में राम-राम कहकर 'राजा दशरथ' की मौत, फिर मंच पर छाया...

रामलीला में राम-राम कहकर ‘राजा दशरथ’ की मौत, फिर मंच पर छाया मातम 

Google News Follow

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला के दौरान राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले एक व्यक्ति की मंच पर मौत हो गई। वे कई सालों से रामलीला में अभिनय कर रहे थे। बताया जा  रहा है कि  दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। यूपी के बिजनौर में रामलीला के दौरान मंच पर अभिनय करते-करते ही राजा दशरथ की मौत हो गई। यह घटना हसनपुर गांव की है।
ग्राम प्रधान रह चुके राजेंद्र सिंह रामलीला में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। डायलॉग बोलते-बोलते ही वह अचानक मंच पर गिर गए। इस दौरान दर्शकों को लगा कि वह अभिनय कर रहे हैं। इसीलिए सभी तालियां बजाने लगे,लेकिन जब वह काफी देर बाद भी नहीं उठे तब उनकी मौत की बात सभी को पता चल गई। मंच पर राजा दशरथ की मौत से वहां पर रामलीला की खुशी गम में बदल गई। रामलीला मंच  पर भगवान राम के बनवास का सीन चल रहा था।
पिता की आज्ञा लेकर जैसे ही राम लक्ष्मण और सीता जंगल जाने लगे तो राजा दशरथ ने अपने महामंत्री सुमंत से कहा कि वह उन्हें वन दिखाकर वापस ले आएं,लेकिन जब सुमंत अकेले ही वन से वापस लौट आए तो, दशरथ बेटे को साथ न देखकर भावुक हो गए। इस दौरान डायलॉग बोलते समय वह जमीन पर गिर गए।  दर्शकों ने सोचा कि वह अभिनय कर रहे हैं ,लेकिन सच में दशरथ की मौत हो चुकी थी। जैसे ही पर्दा गिरा तो दूसरे कलाकारों ने उन्हें उठाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठे तो सभी को उनकी मौत की बात पता चल गई।साथी कलाकार की मौत के बाद वहां का माहौल गमगीन हो गया। उसके बाद रामलीला का मंचन रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें