31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाबर्मिंघम टेस्ट: बारिश से बदला पांचवें दिन का शेड्यूल, सिर्फ 80 ओवर...

बर्मिंघम टेस्ट: बारिश से बदला पांचवें दिन का शेड्यूल, सिर्फ 80 ओवर होंगे!

दूसरी पारी में गिल के 161, जडेजा के 69 और पंत के 65 रन की बदौलत भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की थी और 608 का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था। 

Google News Follow
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट के 5वें दिन बारिश का प्रभाव देखने के लिए मिला। बारिश के चलते मैच अपने तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। यह इस मुकाबले का निर्णायक दिन है, जहां टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर हैं।
बारिश के चलते देरी के कारण मैच अधिकारियों ने पांचवें दिन का खेल निर्धारित 90 ओवरों से घटाकर 80 ओवर तक सीमित कर दिया है। इतना ही नहीं, पांचवें दिन के सेशन का समय भी बदल दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस उम्मीद कर रहे थे कि एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन के खेल की जब शुरुआत होगी, तो पहले सत्र में भारतीय टीम जीत के और करीब जाएगी। लेकिन बारिश के कारण, अब पांचवें दिन के लिए नए शेड्यूल का ऐलान किया गया है।

नए शेड्यूल के मुताबिक पांचवें दिन 90 की जगह सिर्फ 80 ओवर का खेल होगा। भारतीय समयानुसार पहला सत्र शाम 5:10 से 7 बजे तक होगा। 7 बजे से 7:40 तक लंच होगा। दूसरा सेशन 7:40 से 9:40 तक खेला जाएगा। रात 9:40 से 10 बजे तक टी ब्रेक लिया जाएगा। तीसरा और आखिरी सेशन 10 बजे से रात 11:30 बजे तक खेला जाएगा।

इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 608 रन बनाने हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम के पास इस टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने का मौका है। अगर बारिश फिर खेल में बाधा नहीं डालती है और पहले सत्र में तेज गेंदबाज 2 से 3 विकेट निकाल लेते हैं, तो भारत की जीत की संभावना बढ़ जाएगी। बारिश के बाद पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में कप्तान गिल और कोच गंभीर अपने तेज गेंदबाजों- सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा से उम्मीद करेंगे।

भारतीय टीम ने इस टेस्ट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 269, रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रन की मदद से भारत ने 587 रन बनाए थे। सिराज के 6 और आकाशदीप के 4 विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 पर समेट कर 180 रन की बढ़त ली थी।

दूसरी पारी में गिल के 161, जडेजा के 69 और पंत के 65 रन की बदौलत भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की थी और 608 का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था।
यह भी पढ़ें-

दलाई लामा ने दिया दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश : मंत्री राजीव रंजन सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें