29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाबिश्नोई गैंग अब एनआईए के रडार पर, लॉरेंस के भाई पर बड़ी...

बिश्नोई गैंग अब एनआईए के रडार पर, लॉरेंस के भाई पर बड़ी कार्रवाई !

अनमोल बिश्नोई का नाम मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल किया गया है| एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है|

Google News Follow

लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब एनआईए के रडार पर है|लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है|लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर कनाडा और अमेरिका से बिश्नोई गिरोह चला रहा है।अनमोल बिश्नोई का नाम मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल किया गया है|एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है|

सिद्दीकी की हत्या से कनेक्शन: कुछ समय पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी गई थी, इस घटना में उनकी मौत हो गई| इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है|

इस मामले में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इस बीच इस मामले में अनमोल बिश्नोई का नाम भी सामने आया है, बताया जा रहा है कि वह बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले शूटरों के लगातार संपर्क में था| अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है उसके खिलाफ जारी किया गया|

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाबा सिद्दीकी अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी थे।लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं और कुछ दिन पहले उनके घर के सामने गोली भी मारी गई थी|

यह भी पढ़ें-

आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अब ये दस्तावेज…!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें