28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाप्रियंका टिबरेवाल आज से शुरू करेगी चुनाव प्रचार, जताई यह आशंका

प्रियंका टिबरेवाल आज से शुरू करेगी चुनाव प्रचार, जताई यह आशंका

Google News Follow

कोलकाता। वेस्ट बंगाल में भवानीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए प्रियंका टिबरेवाल को उतारा हैं। टिबरेवाल आज से उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगी। उन्होंने शनिवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आशंका व्यक्त की भवानीपुर उपचुनाव पारदर्शिता के साथ नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार हिंसा की राजनीति करती है उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करती है। मतदान 30 सितंबर को होगा।

कोलकाता के देवी काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव बाद हुई हिंसा की निंदा करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा। भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि मैं यहां अन्याय से लोगों की सुरक्षा के लिए मां काली से प्रार्थना करने आई हूं। मेरी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है।
भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रहीं प्रियंका टिबरेवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावती होकर  2014 में भाजपा में शामिल हुईं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित हैं और उन्हें राजनीति में अपना आदर्श मानती हैं।  2015 में प्रियंका टिबरेवाल भाजपा की टिकट से वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से वह हार गईं थीं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें