28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियासरदार पटेल विरोधी टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस पर भड़की भाजपा

सरदार पटेल विरोधी टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस पर भड़की भाजपा

Google News Follow

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर पार्टी नेता की कथित टिप्पणी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर ‘पाप करने’ का आरोप लगाया है। 16 अक्टूबर को कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल किया कि पटेल विरोधी बयान देने के लिए क्या सोनिया गांधी और राहुल अपने नेता तारिक हामिद कर्रा पर कार्रवाई करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा बोले, ‘तारिक हामिद कर्रा ने कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने जम्मू और कश्मीर को भारत से जोड़ा, जबकि सरकार पटेल ने इसे रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की।

इसके बाद पात्रा ने यह भी पूछा कि क्या सोनिया और राहुल गांधी ने सरदार पटेल के अपमान पर आपत्ति जताई थी? सीडब्ल्यूसी के दौरान कर्रा के व्यवहार को चाटूकारिता के तौर पर वर्णित करते हुए संबित पात्रा ने कहा, ‘वह खुद जम्मू-कश्मीर से आते हैं और उनका इकलौता मकसद राहुल गांधी को कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के रूप में स्थापित करना था। इसलिए उन्होंने गांधी परिवार का महिमामंडन किया। एक परिवार ने सब किया और बाकियों ने कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस की ऐसी मानसिकता कैसे हो सकती है?’ जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए, कर्रा ने यह कहकर सरदार पटेल पर निशाना साधा कि जम्मू-कश्मीर के लोग केवल नेहरू की वजह से भारत में हैं। उन्होंने कहा कि पटेल जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपने के लिए जिन्ना के साथ खड़े थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें