29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाअब बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और ट्विटर के खिलाफ दर्ज कराया...

अब बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और ट्विटर के खिलाफ दर्ज कराया मामला

जयपुर सेशन कोर्ट में बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने रेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर दर्ज कराई शिकायत

Google News Follow

जयपुर। भाजपा नेता ने राहुल गांधी और ट्विटर के खिलाफ जयपुर सेशन कोर्ट में रेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर एक आपराधिक मामला दर्ज कराया है। बता दें कि यह शिकायत बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने की है।

 गौरतलब है कि दिल्ली के कैंट एरिया में इस बच्ची की हत्या के बाद परिवार पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बच्ची अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में रहती थी। एक अगस्त को वह श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां को बुलाकर बताया कि करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई है। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया था। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी।
इसके बाद राहुल गांधी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी टि्वटर पर पोस्ट की थी। हालांकि भारी विरोध के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर हटा दी थी। मालूम हो कि माइनर रेप विक्टिम की पहचान उजागर करना कानूनन जुर्म है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के मुताबिक राहुल गांधी का यह कृत्य जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें