31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनिया"सदैव अटल'' पर PM मोदी समेत BJP नेताओं ने दी वाजपेयी को...

“सदैव अटल” पर PM मोदी समेत BJP नेताओं ने दी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Google News Follow

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने राजधानी में” सदैव अटल” समाधि स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कई बीजेपी नेताओं जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि अन्य भी “सदैव अटल” समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जन नेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले राजर्षि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था।
वह 93 साल के थे। वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. सबसे पहले साल 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी ने महज 13 दिन में ही प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 1998 और 2004 के बीच दो कार्यकाल के लिए उन्होंने पीएम का पद संभाला था। मालूम हो कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन यानी 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें