25 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियामुस्लिम जन्मदर बयान पर BJP MLA का पलटवार, दिग्विजय जिन्ना व नाइक...

मुस्लिम जन्मदर बयान पर BJP MLA का पलटवार, दिग्विजय जिन्ना व नाइक जैसे जो..

Google News Follow

Related

भोपाल। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह द्वारा मुस्लिमों की जन्म दर को लेकर दिए गए बयान पर जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वरशर्मा ने दिग्विजय की तुलना जाकिर नाइक और जिन्ना से कर डाली। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिमों की जन्म दर काम थी तो 25 करोड़ मुसलमान क्या आसमान से गिरे हैं। विधायक शर्मा ने दिग्विजय सिंह से पूछा  कि मुस्लिमों की इतनी आबादी कैसे हो गई इसका जवाब दो।
दिग्विजय सिंह तो परम ज्ञानी: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तो परम ज्ञानी हैं।  उन्हें जिन्ना और जाकिर नाइक से साथ ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इन सभी ने हमेशा हिंदुओं का बुरा ही सोचा है। रामेश्वर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के पूर्वज पंडित नेहरू की गलती की वजह से ही 15 अगस्त 1947 को देश का बांटवारा हुआ था। बीजेपी नेता ने कहा कि दिग्विजय सिंह को ये भी बताना चाहिए कि विभाजन के समय पर भारत में मुस्लिमों की क्या आबादी थी। कांग्रेस नेता ये भी बताएं कि आज भारत में कितने मुसलमान हैं।
क्या आसमान से आये: बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर मुस्लिमों की जन्म दर कम थी तो 25 करोड़ मुसलमान क्या आसमान से टपके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इस बात का जवाब देना चाहिए कि अचानक से इतनी आबादी मुस्लिमों की कहां से बढ़ गई। बीजेपी नेता ने कहा कि 4 बीवी और 40 बच्चे पैदा करने वाली कौम को आज दिग्विजय ये बता रहे हैं कि हिंदुओं की जन्मदर बढ़ रही है। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हिंदुओं को टारगेट करने और मुस्लिमों और पाकिस्तान को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अराष्ट्रवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने की है। उन्होंने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गलती की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि भारतीय मुस्लिम हिन्दुओं से कम बच्चा पैदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2028 तक हिन्दूओं और मुसलमानों की जनसंख्या बराबर हो जाएगी।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें