28.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाकलीम और उमर गौतम को लेकर बड़ा खुलासा, 20 से ज्यादा कॉमन...

कलीम और उमर गौतम को लेकर बड़ा खुलासा, 20 से ज्यादा कॉमन कनेक्शन

Google News Follow
लखनऊ। यूपी एटीएस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किये गए मौलाना कलीम और उमर गौतम  बीच 20 से ज्यादा कनेक्शन कॉमन पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन मामले में उमर  गौतम के सम्पर्क में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मौलाना कलीम के सम्पर्क में थे। अब  मामले की जाँच की जा रही है कि इन लोगों का आखिर काम क्या था।
मुजफ्फरनगर के फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मंगलवार रात मेरठ से गिरफ्तार किया। उनके चार साथी भी हिरासत में लिए गए। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और एटीएस अधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सनसनीखेज खुलासे किए। एडीजी प्रशांत कुमार ने खुलासा किया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी धर्मांतरण का सिंडिकेट चला रहे थे और उनके साथ कई लोगों का समूह जुड़ा हुआ है। इस मामले में जांच एटीएस ही कर रही है। जांच के दौरान यह भी खुलासा पुलिस अधिकारियों ने किया कि मौलाना कलीम और पूर्व में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम के बीच 20 से ज्यादा कॉमन कनेक्शन हैं।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो 20 से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो उमर और कलीम दोनों के संपर्क में हैं। इन सभी को एटीएस ने जांच के दायरे में ले लिया है। जानकारी की जा रही है कि यह कनेक्शन कहीं धर्मांतरण वाले सिंडिकेट से तो नहीं जुड़ा है। इनके तमाम कार्यों से लेकर गतिविधियों को निगरानी में लिया गया है। पूर्व में हुए बैंक खातों के लेनदेन और बाकी बातों की जानकारी भी की जा रही है। एटीएस अधिकारियों की मानें तो उमर गौतम को जब गिरफ्तार किया गया तो उन्हें देश के बाहर से पैसा मदद के रूप में मिलने का खुलासा हुआ था।
इसी रकम से धर्मांतरण के लिए काम किया जा रहा था। इन्हीं खातों से मौलाना कलीम को भी रकम भेजी गई थी। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। साथ ही मौलाना कलीम के अकाउंट में रकम आने के बाद इन्हें किन जगहों पर ट्रांसफर किया गया, इस बात को लेकर जांच की जा रही है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें