28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाएगी बीजेपी, यह है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाएगी बीजेपी, यह है प्लान

20 दिवसीय 'सेवा और समर्पण' नामक अभियान शुरू करेगी पार्टी, आयोजित की जाएंगी कई कल्याणकारी गतिविधियां   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। बीजेपी इस पीएम मोदी का जन्म दिन बड़े ही खास तरह से मनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी 17 सितंबर को उनके जन्मदिन 20 दिवसीय ‘सेवा और समर्पण’ नामक अभियान शुरू करेगी। इस कार्यक्रम में कई कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मालूम हो कि 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से पार्टी उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है और एक सप्ताह देश भर में कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा गरीबों को राशन वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भाजपा की सभी प्रदेश इकाइयों से कहा है कि कल्याणकारी कार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए जाएं। जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान को सुगम बनाने के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शिविरों का दौरा करने के लिए भी कहा है। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को खादी तथा स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। देशभर से भाजपा के कार्यकर्ता 5 करोड़ पोस्टकार्ड भी भेजेंगे।
जिसमें उल्लेख होगा कि वे जन सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहे हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें