26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबलूचिस्तान में BLA का तिहरा हमला: 7 पाकिस्तानी जवान ढेर, हथियार छोड़...

बलूचिस्तान में BLA का तिहरा हमला: 7 पाकिस्तानी जवान ढेर, हथियार छोड़ भागे सैनिक

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। संगठन का दावा है कि 29 सितंबर 2025 को हुए तीन अलग-अलग हमलों में छह पाकिस्तानी फौजी और फौज के लिए काम करने वाला एक स्थानीय एजेंट मारा गया। BLA ने इस ऑपरेशन में रिमोट-कंट्रोल IED और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया।

BLA प्रवक्ता जियांद बलूच के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि कालत जिले के जोहान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया गया। पहले हमले में, जब फौजी इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे, रिमोट-कंट्रोल IED से जोरदार विस्फोट किया गया। इसमें दो सैनिक मारे गए और एक घायल हुआ। उसी रात दूसरे हमले में एक और सैनिक ढेर हो गया और दो घायल हुए। हमले के बाद अफरातफरी के बीच कुछ सैनिक अपने हथियार छोड़कर भाग निकले, जिन्हें बाद में BLA के लड़ाकों ने कब्जे में ले लिया।

तीसरा बड़ा हमला बलूचिस्तान के पंजगुर जिले के सैदान क्षेत्र में हुआ। यहां BLA ने पाकिस्तानी सेना के लिए काम करने वाले एक ‘डेथ स्क्वाड’ एजेंट शाकिर को मार गिराया। BLA ने आरोप लगाया कि शाकिर स्थानीय लोगों को जबरन गायब करने और पाकिस्तानी फौज की दमनकारी गतिविधियों में शामिल था।

BLA ने इन तीनों हमलों की जिम्मेदारी ली है और साफ कहा है कि बलूचिस्तान में उनकी यह “आत्मरक्षा की कार्रवाई” जारी रहेगी। संगठन का कहना है कि वह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनके सहयोगियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करेगा। BLA के ये ताजा हमले बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ स्थानीय विद्रोह की गहराती जड़ों को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें:

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत मजबूत, झटके झेलने की क्षमता साबित!

मुंबई: गायक विपुल छेड़ा गिरफ्तार, ज्वेलर को ₹5.41 लाख की ठगी का आरोप!

मुंबई के 26 वर्षीय इंजीनियर की जान बची Apple Watch Ultra से, टिम कुक ने दिया जवाब!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें