29 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियाBLA ने जारी किया पकड़े गए पाक सैनिकों का नया वीडियो; पाकिस्तान...

BLA ने जारी किया पकड़े गए पाक सैनिकों का नया वीडियो; पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार

पाकिस्तानी सेना द्वारा अपहरण से इनकार के बाद पाकिस्तानी सैनिकों की सच्चाई आई सामने

Google News Follow

Related

पाकिस्तान सेना द्वारा अपने ही सैनिकों के अपहरण के दावों से खुले तौर इनकार के बाद बलोच स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाली बलोच लिबरेशन आर्मी(BLA) ने एक नया वीडियो जारी कर पाकिस्तान को शर्मसार किया है। इस वीडियो में संगठन ने दावा किया है कि उसके कब्जे में पाकिस्तानी सेना के कर्मी हैं। दौरान पाकिस्तानी सेना को BLA ने दी चेतावनी की 22 फरवरी की समयसीमा पूरी होने में तीन दिन शेष हैं।

बीएलए ने पहले सात दिन का अल्टीमेटम जारी करते हुए प्रस्तावित कैदी अदला-बदली की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि तय समयसीमा के भीतर वार्ता नहीं होने पर बंदियों को फांसी दी जा सकती है। नए फुटेज में वर्दीधारी सैनिकों को दुर्गम इलाके में घुटनों के बल बैठाया गया है, इन सैनिको के आस पास हथियारबंद बलोच सैनिक खड़े हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स में सात सैनिकों के पकड़े जाने की बात कही गई थी, जबकि ताजा वीडियो में आठ लोग दिखाई दे रहे हैं।

बता दें की पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने खुले आम झूठ कहा था कि कोई भी सैनिक लापता नहीं है और न ही किसी उग्रवादी समूह की हिरासत में है। हालांकि वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों ने कैमरे पर अपने सेवा पहचान पत्र और राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि उन्हें औपचारिक रूप से भर्ती किया गया था और सेना द्वारा तैनात किया गया था।

एक सैनिक वीडियो में रोते हुए कहता है, “आर्मी किस तरह बोल सकती है की यह हमारे बंदे नहीं है? यह कार्ड किसका है आर्मी का ही है ना? इन्होने ही हमें बनाकर दिया है; हमने खुद थोड़ी बना लिया है। यह कार्ड भी आप मेरा देख लें यह भी पाकिस्तान ने ही मुझे बनाकर दिया है। यह आर्मी कैसे कह रही है की यह हमारे बन्दे नहीं है। में दरख्वास्त करता हूं खुदा के ऐसा कर अन्याय मत करें के में आपका बंदा नहीं हूँ। आप लोग क्यों कह रहें है की यह वीडिओ झूठी है, यह वीडिओ सच्ची है।”

वीडियो में बंदी बनाए गए लोगों ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व और सरकारी अधिकारियों से अपील की है कि वे बलोच कैदियों या बंदियों की रिहाई के बदले अदला-बदली के प्रस्ताव को स्वीकार करें। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत शुरू करने और संगठन की मांगों को मानने की अपील की ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें।

BLA के मीडिया विंग ‘हक्काल’ ने दोहराया है कि सात दिन की समयसीमा में अब तीन दिन शेष हैं और तत्काल वार्ता शुरू की जानी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में बातचीत शुरू नहीं होने पर बंदियों को मृत्युदंड का सामना करना पड़ सकता है।

BLA पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है। यह प्रांत उत्तर में अफगानिस्तान और पश्चिम में ईरान की सीमा से लगा है। संगठन का आरोप है कि इस्लामाबाद बलोचिस्तान के गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित दोहन करता है। पाकिस्तान सरकार इन आरोपों को लगातार खारिज करती रही है और बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है।

ताजा वीडियो से शर्मसार पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से अब तक कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी ने पेश किया “M.A.N.A.V.” विज़न

आज ‘Pax Silica’ गठबंधन में शामिल हुआ भारत

सुलझेगा एरिया 51 का रहस्य; ट्रंप ने दिए यूएफओ से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने के आदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें