27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाकोलकाता में धमाका; एक घायल !

कोलकाता में धमाका; एक घायल !

विस्फोट की घटना हुई और एक व्यक्ति/कचरा बीनने वाला घायल हो गया।

Google News Follow

कोलकाता के एस एन बॅनर्जी रोड शनिवार (14 सितंबर) को धमाके से दहल उठा। इस धमाके में कूड़ा बिनने वाले व्यक्ती के घायल होने की रिपोर्ट सामने आयी है। दरम्यान जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं जांच एजेंसियां धमाके की वजह जानने में जुटी है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस विस्फोट पर अपना बयान देकर कहा, “घटना की तस्वीरें मेरे पास पहुंच चुकी हैं और विस्फोट की मात्रा बहुत चिंताजनक है… भारी विस्फोटक के बिना ऐसा होना संभव नहीं था, अन्यथा इस तरह की घटना नहीं हो सकती थी… मुझे लगता है कि इस मामले में NIA द्वारा जांच की आवश्यकता है। NIA के बिना मुझे नहीं लगता कि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इतनी क्षमता है कि वे इस तरह के मामले की जांच कर पाए। यह गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी की विफलता को भी दोहराता है। आरजी कर की घटना ने पहले ही दिखा दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी विफल रहीं और अब इस तरह की घटना हर 3 से 4 महीने के अंतराल में हो रही है।”

वहीं घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने ANI मिडिया से कहा, “”जब विस्फोट हुआ तब हम पास ही खड़े थे… हम तुरंत घटनास्थल पर भागे और देखा कि कूड़ा बीनने वाला एक व्यक्ति पास में पड़ा था। उस व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर चोट लगी थी। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी जोर से…पुलिस तुरंत यहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया…यातायात अवरुद्ध हो गया…कोई और घायल नहीं हुआ”

यह भी पढ़ें:

आगरा एक्सप्रेसवे: केसर पान मसाला कंपनी के मालिक की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत!

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 : भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत !

Kolkata Rape Case: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से CM ममता की अपील, कहा- ”मुझे पूरी रात नींद नहीं आई”!

हिंदी दिवस: ‘भाषा’अभिव्यक्ति का साधन हैं; पीएम मोदी ने कहा, मुझे अंदाजा है हिंदी की ताकत का!

पुलिस ने जानकारी दी की, लगभग 13.45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ब्लोचमैन सेंट और एसएन बनर्जी रोड के एक्स-इंग पर विस्फोट की घटना हुई और एक व्यक्ति/कचरा बीनने वाला घायल हो गया। तदनुसार, ओसी तलतला वहां गए और उन्हें पता चला कि घायल को एनआरएस ले जाया गया है और उनकी दाहिनी कलाई पर चोट लगी है। घटना के बाद इलाके को सुरक्षा टेप से घेर लिया गया और फिर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) टीम को बुलाया गया। बीडीडीएस कर्मी मौके पर पहुंचे, बैग और आसपास की जांच की। उनकी मंजूरी के बाद, यातायात की अनुमति दी गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें