28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअमिताभ बच्चन के बंगले को तोड़ेगी BMC, जानें क्यों होगी कार्रवाई? 

अमिताभ बच्चन के बंगले को तोड़ेगी BMC, जानें क्यों होगी कार्रवाई? 

Google News Follow

मुंबई। एक बार फिर अमिताभ बच्चन के घर ‘प्रतीक्षा’ के सामने से गुजर रही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बीएमसी जोर दिया है। अमिताभ बच्चन और उनके पड़ोसियों को चार साल पहले बीएमसी द्वारा नोटिस दिया जा चुका है।  लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। बता दें कि अमिताभ बच्चन की मुंबई में खरीदी गई पहली प्रॉपर्टी है। इस मामले में वार्ड नंबर-90 की निगम पार्षद एडवोकेट तुलिप मिरांडा ने कहा कि ‘बीएमसी ने साल 2017 में अमिताभ बच्चन को सड़क चौड़ीकरण नीति के तहत नोटिस दिया था, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जब यह नोटिस जारी हो चुका था तब बीएमसी ने उनसे जमीन क्यों नहीं ली? जब बीएमसी नोटिस दे देती है तब उसके बाद अपील की जरुरत नहीं पड़ती है।’ निगम पार्षद ने आरोप लगाया है कि बीएमसी जानबूझ कर कार्रवाई करने में देर कर रही है।

बता दें कि कि कुछ रिपोर्ट्स  में कहा गया कि  साल 2017 में जब अमिताभ बच्चन समेत उनके कई पड़ोसियों को नोटिस दिया गया था तब उसके बाद बीएमसी ने कई लोगों की जमीन ली भी थी। यहां तक कि साल 2019 में ‘प्रतीक्षा’ के बिल्कुल पास रहने वाले पड़ोसी के.वी. सत्यमूर्ति के बंगले को भी तोड़ा गया था। लेकिन अमिताभ बच्चन के बंगले पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पार्षद के सवाल पर बीएमसी ने कहा कि ‘BMC जल्द से जल्द उस प्रॉपर्टी से जमीन लेने जा रही है। बस सिटी सर्वे ऑफिस नापकर बता दें कि ‘प्रतीक्षा’ के प्लॉट से कितनी जमीन ली जानी है। दिसंबर 2019 में ‘प्रतीक्षा’ के डिमार्केशन के लिए अप्लाई कर उसकी फीस भी भरी जा चुकी है। फरवरी 2021 में एक जॉइंट डिमार्केशन हुआ था, मगर सर्वे ऑफिशियल्स ने बताया था कि मैप में कुछ गड़बड़ी है।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें