25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का...

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा

मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार (19 जुलाई) को वायरल हुआ था।

Google News Follow

Related

मणिपुर हिंसा के बीच महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार (19 जुलाई) को वायरल हुआ था। वहीं इस हैवानियत भरी घटना से देश के समस्त लोग काफी आक्रोशित है और आरोपियों को पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है। महिलाओं की इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने अपना गुस्सा जाहीर किया तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है।

वहीं इस घटना को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स का भी गुस्सा फूटा जिसमें अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा सहित है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूँ। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।’

अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जाहिर किया है। रिचा चड्ढा ने वीडियो को लेकर किए अपने पोस्ट में इसे “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” करार दिया।

उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध करते हुए लिखा, “मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड, शेकन और डरी हुई हूं कि यह मई में हुआ और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मशहूर हस्तियां जो चुप हैं। डियर भारतीय/इंडियनंस हम यहां कब पहुंचे?”

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा, “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!”

गौरतलब है कि मणिपुर में मैती और कुकी समुदाय के बीच लगभग एक महीने से हिंसा जारी है। इसमें अनेकों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सरकार ने केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को पूरी तरह सतर्क रहने और हर हाल में हिंसा रोकने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है और सरकार से कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। लेकिन सरकार की सख्ती के बाद भी अभी तक मणिपुर की हिंसा काबू में नहीं आ पाई है।

ये भी देखें 

विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी, कहा दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान वापस भेजी जायेगी सीमा हैदर?,यूपी स्पेशल डीजी का बड़ा बयान  

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें