29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामामणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी, कहा दोषियों को बिल्कुल भी...

मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी, कहा दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा

19 जुलाई को मणिपुर से एक बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

19 जुलाई को मणिपुर से एक बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया। जहां दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता दिख रहा है। नग्न अवस्था में उनकी परेड कराई जा रही है। इस हैवानियत में लोगों की भीड़ शामिल है। दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं को खेत में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप हुआ। महिलाओं के साथ यौन हिंसा का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है।

वहीं वायरल हो रहे वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना शर्मशार कर देने वाली है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की जो घटना सामने आई है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाए।

मणिपुर में हुई इस भयानक घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 32 साल के खुयरूम हेरादास के तौर पर हुई है। 20 जुलाई की सुबह उसे थॉउबल जिले से अरेस्ट किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए मणिपुर पुलिस ने कुल 12 टीमें गठित की हैं। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं। वो अपनी जगह पर है लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासी शर्मसार हैं। कानून व्यवस्था कड़ी कार्रवाई करे, कठोर कदम उठाए। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है इसको कभी माफ नहीं किया जाएगा।

ये भी देखें 

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण चार की मौत, मौके पर पहुंचे CM शिंदे

पाकिस्तान वापस भेजी जायेगी सीमा हैदर?,यूपी स्पेशल डीजी का बड़ा बयान  

भोजपुरी गानों में छाई सीमा-सचिन की लव स्टोरी, यूट्यूब पर हो रहा वायरल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें