29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियासमिति की जांच होने तक पद से हटेंगे कुश्ती संघ के प्रमुख...

समिति की जांच होने तक पद से हटेंगे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह

पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

Google News Follow

पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में बना भारतीय पहलवानों का धरना आंदोलन आखिरकार शुक्रवार आधी रात को वापस ले लिया गया। प्रदर्शनकारियों में शामिल भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद पहलवानों ने यह घोषणा की। पहलवानों ने पिछले तीन दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था।

कुछ पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और प्रशिक्षकों द्वारा महिला पहलवानों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। इसमें ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले कुछ पहलवान भी शामिल हैं। कुछ ने खिलाड़ियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इन तमाम आरोपों के चलते पहलवानों का आंदोलन देश में चर्चा का विषय बन गया। तीन दिन से ये पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पर धरना दे रहे थे। अंतत: केंद्रीय मंत्री की बैठक के बाद मिले आश्वासन के बाद पहलवानों ने घोषणा की कि वे आधी रात को धरना वापस ले रहे हैं।

इस बीच, प्रदर्शनकारियों द्वारा आरोपित किए गए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। बृजभूषण सिंह उत्तर प्रदेश में एक प्रभावशाली भाजपा नेता हैं। वह छह बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले भी बृजभूषण सिंह एक वीडियो को लेकर विवादों में रहे थे। 2021 में एक कैंप के दौरान एक पहलवान को मुक्के मारने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की और उनसे विस्तार से चर्चा की।  चर्चा के दौरान, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आश्वासन दिया। ठाकुर ने यह भी कहा कि इस समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि कमेटी अपनी जांच पूरी कर अगले 4 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ ने बृजभूषण सिंह को समिति की जांच पूरी होने तक पद से दूर रहने का आदेश दिया है।

ये भी देखें 

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह? जिसके पास लग्जरी गाड़ियों का है बेड़ा 

पहलवानों का जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें