29.5 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत की जैसे को तैसा नीति: ब्रिटिश दूतावास से हटाए गए सुरक्षा...

भारत की जैसे को तैसा नीति: ब्रिटिश दूतावास से हटाए गए सुरक्षा बैरियर्स 

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों के उपद्रव के बाद केंद्र सरकार ने  उठाया बढ़ा कदम। दिल्ली में स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के कार्यालय के सामने लगे बैरियसर्स हटाए गए।      

Google News Follow

Related

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों  के उपद्रव के बाद केंद्र सरकार ने अब कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने जैसे को तैसा नीति अपनाते हुए दिल्ली में स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के कार्यालय के सामने लगे बैरियसर्स हटा लिया है। माना जा रहा है कि लंदन में भारतीय दूतावास पर हुई हिंसक घटना के बाद ब्रिटिश प्रशासन द्वारा कड़े कदम नहीं उठाने पर यह करवाई की गई। कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने सुरक्षा में कटौती की है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में चाणक्यपुरी राजनीयिक एन्क्लेव में शांतिपथ पर यूके  मिशन और राजाजी मार्ग स्थित ब्रिटिश उच्चायोग एलेक्स एलिस के आवास के बाहर से सुरक्षा बैरियर्स को बुधवार को हटा लिया गया। गौरतलब है कि रविवार को लंदन में  भारतीय दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद भारत सरकार इस मामले पर आपत्ति जताई थी। खालिस्तानी समर्थक भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी झंडा लगाने की कोशिश किये थे लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

इस घटना के बाद भारत सरकार ने मंथन किया जिसके बाद ब्रिटिश दूतावास के सामने लगे सुरक्षा बैरियर्स को हटा लिया गया। इस संबंध में  ब्रिटिश दूतावास के अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, इस संबंध में विदेश मंत्रालय द्वारा कोई  आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं,लंदन में हुए  विरोध प्रदर्शन में  स्थानीय लोगों कहना कि पुलिस देर से पहुंची थी।

ये भी पढ़ें     

जाकिर नाइक पर शिकंजा कसा, ओमान से भारत लाया जा सकता है?   

​अमृतपाल सिंह के सात रूप​ : पंजाब पुलिस​ की ​भी असमंजस ​की​ स्थिति !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,313फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें