29.2 C
Mumbai
Tuesday, July 14, 2026
होमदेश दुनियाब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली के मौके पर दीये जलाए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली के मौके पर दीये जलाए

देश के गहन आर्थिक संकट से निपटने के दौरान करुणा भाव से कार्य करेंगे- ऋषि सुनक

Google News Follow

Related

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। आपको बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुने जाने के बाद मंगलवार को किंग चार्ल्स III के साथ मुलाकात के बाद धर्मनिष्ठ हिंदू ऋषि सुनक ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री सुनक ने लिज़ ट्रस की गलतियों को ठीक करने के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया।

वहीं भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने सरकारी आवास से लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुनक ने दीवाली स्वागत समारोह में दीये भी जलाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा ब्रिटेन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें।

ऋषि सुनक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह देश के गहन आर्थिक संकट से निपटने के दौरान कार्य करेंगे, जिसके लिए उनकी सरकार को कुछ बहुत कठिन निर्णय लेने होंगे। प्रधानमंत्री सुनक ने “आर्थिक स्थिरता और राजकोषीय स्थिरता दिल में होगी” कहकर कैबिनेट बैठक की शुरुआत की। सुनक ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने कैबिनेट को उस बड़े कार्य के बारे में बताया, जिसका हम सामना कर रहे हैं, जिसके बाद विश्वास है कि हमारी सरकार चुनौती का सामना कर सकती है तथा पूरे ब्रिटेन के लिए काम कर सकती है।

ये भी देखें 

पीएम पद की रेस में भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,074फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें