29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाराज ठाकरे की चेतावनी के बाद अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

राज ठाकरे की चेतावनी के बाद अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

गुड़ी पड़वा में संबोधन के दौरान मनसे प्रमुख ने कहा है कि अगर अवैध निर्माण को नहीं गिराया गया, तो एक गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।

Google News Follow

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर दादर के छत्रपती शिवाजी पार्क में अपने संबोधन में एक क्लिप चलाया और दावा किया कि मुंबई में माहिम तट पर एक ‘अवैध दरगाह’ बन गई है। राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा ‘यह किसकी दरगाह है? क्या यह मछली की है? यह दो साल पहले नहीं थी। अगर अवैध निर्माण को तुरंत नहीं गिराया गया, तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं देश के संविधान के पालन करने वाले मुसलमानों से पूछना चाहता हूं। क्या आप इसकी निंदा करते हैं? मैं किसी को झुकाना नहीं चाहता लेकिन जब जरूरत होगी तो मुझे यह करना होगा।’ राज ठाकरे ने कहा कि ‘अवैध दरगाह’ माहिम में मखदूम बाबा की दरगाह के पास है।

राज ठाकरे द्वारा दिए गए अल्टिमेटम के बाद समुंदर के किनारे बनाई गई दरगाह को तोड़ दिया गया है। अवैध दरगाह के दिखाए गए वीडियो का कलेक्टर द्वारा संज्ञान लिया गया। जिसके बाद इसकी जांच के लिए 6 सदस्यों की एक टीम बनाई गई, जिसने इसे अनाधिकृत पाया। गुरूवार को प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिरा दिया।

इस अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया था, जिसमें मराठी भाषा में कहा गया था कि दिन के उजाले में समुद्र के बीच एक नया हाजी अली तैयार किया जा रहा था। मगर पुलिस और नगर पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपने संबोधन में राज ठाकरे ने एकबार फिर राज्य सरकार से मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि आप लोगों को बताओ कि मस्जिद से लाउडस्पीकर बंद करे नहीं तो हम बंद करवा देंगे।

साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा उन्हें जावेद अख्तर जैसे मुसलमान पसंद हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा ‘मैं जावेद अख्तर जैसे लोगों और कई और लोगों को चाहता हूं। मुझे भारतीय मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलें और उन्हें हमारी ताकत बताएं। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मुझे उनके जैसे मुसलमान चाहिए।’

ये भी देखें 

‘मोदी हटाओ’ के विरोध में ‘केजरीवाल हटाओ’ का पोस्टर, आप और बीजेपी आमने-सामने

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें