29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकश्मीर में आतंकी के घर पर योगी स्टाइल में चला बुलडोजर

कश्मीर में आतंकी के घर पर योगी स्टाइल में चला बुलडोजर

हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर है आमिर खान 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कश्मीर में आतंकी के घर पर योगी स्टाइल में कार्रवाई की गई है। शनिवार को एक आतंकी के घर पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन अनंतनाग के लेवार गांव में की। यह आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर आमिर खान बताया जा रहा है। बता दें कि योगी सरकार ने देशविरोधी गतिविधियों और आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के घर पर दिनदहाड़े बुलडोजर चला देता है। हालांकि,अधिकतर मामला सरकारी जमीन का हड़पना अवैध कब्जा होता है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अनंतनाग के लेवार गांव में  गुलाम नबी खान के घर की एक दीवार को तोड़कर गिरा दिया। यह कार्रवाई बुलडोजर के जरिये की गई। बताया जा रहा है। गुलाम नबी खान उर्फ़ आमिर खान हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी संगठन का कमांडर है ,जो 90 के दशक में सीमा पार कर पाक अधिकृत कश्मीर में चला गया था। यहबताया जा रहा है कि यह दीवार सरकारी जमीं पर बनी हुई थी।
इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई घाटी को आतंक मुक्त और लोगों में विश्वास   पैदा करने के लिए की गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य में अवैध तरीके कब्जा की गई जमीनों पर बुलडोजर चला कर गिरा देती। योगी सरकार मुख्तार अंसारी सहित कई माफिया के  बंगलों को कब्जा में ले लिया है उन्हें बुलडोजर से गिरा दिया है।
ये भी पढ़ें      

अनिल कपूर और अनुपम खेर पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे

‘ऑल आउट ऑपरेशन’: नव वर्ष पर मुंबई पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था!

गुजरात के बाद अब मिशन कर्नाटक! इन दोनों क्षेत्रों पर भाजपा का विशेष फोकस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें