24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियावायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ C-295 विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ C-295 विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बनाया स्वस्तिक !

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन विमानों का अनावरण किया| ये विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाए गए हैं| इस विमान पर राजनाथ सिंह ने 'स्वस्तिक' और 'ओम' चिन्ह बनाए| साथ ही इन विमानों की पूजा भी की| टाटा एडवांस्ड कंपनी ऐसे 40 विमान बनाएगी। इन विमानों का निर्माण कंपनी के गुजरात के वडोदरा स्थित प्लांट में किया जाएगा।

Google News Follow
भारत का पहला तकनीकी सैन्य एयरलिफ्ट विमान C-295 आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन विमानों का अनावरण किया| ये विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाए गए हैं| इस विमान पर राजनाथ सिंह ने ‘स्वस्तिक’ और ‘ओम’ चिन्ह बनाए| साथ ही इन विमानों की पूजा भी की| टाटा एडवांस्ड कंपनी ऐसे 40 विमान बनाएगी। इन विमानों का निर्माण कंपनी के गुजरात के वडोदरा स्थित प्लांट में किया जाएगा।
स्पेन से ऑर्डर किए गए सी-295 विमान को आगरा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। वहां उनका ट्रेनिंग सेंटर बनेगा| इस विमान को तैनात करने के लिए आगरा एयरबेस बनाया गया है, क्योंकि यह एयरबेस खासतौर पर पैराट्रूपर्स के लिए बनाया गया है। यह विमान शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। इस विमान की लैंडिंग के लिए 670 मीटर लंबा रनवे ही काफी है| यह विमान लद्दाख, कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है। साथ ही सी-295 विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है| यह विमान लगातार 11 घंटे तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

इस बीच अनावरण से पहले विमान की पूजा की गई| इस पर ओम और स्वास्तिक बनाया गया था| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान की विधि-विधान से पूजा की, विमान को धागा भी बांधा, जिसके चलते सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह ट्रोल होने लगे हैं|
हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है स्वास्तिक: सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को बहुत महत्व दिया जाता है। यह चिन्ह भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह बढ़ाता है। यही कारण है कि कोई भी शुभ कार्य करने या कोई भी त्योहार मनाने से पहले घर के मुख्य द्वार पर चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें-

‘हिम्मत है तो…’, असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी को खुला चैलेंज!,

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें