28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाCabinet Committee: राणे, स्मृति व सिंधिया को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Cabinet Committee: राणे, स्मृति व सिंधिया को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Google News Follow

नयी दिल्ली। कैबिनेट समितियों में बदलाव किया गया है। स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्बानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति में शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, किरण रीजीजू और अनुराग ठाकुर संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति के नये सदस्य बनाये गये हैं। नयी अधिसूचना के अनुसार नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अश्विनी वैष्णव अब निवेश और विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति में शामिल किये गये हैं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, आरसीपी सिंह, जी किशन रेड्डी रोजगार और कौशल विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति का हिस्सा होंगे, कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं।
संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति में में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, डॉ वीरेंद्र कुमार, किरण रीजीजू, अनुराग सिंह ठाकुर हैं. इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य में अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन को शामिल किया गया है,आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान शामिल हैं।
कैबिनेट की एकोमोडेशन कमिटी में अमित शाह, नितिन गडकरी,निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी हैं, विशेष आमंत्रित सदस्य में साइंस एंड टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जीतेंद्र सिंह का नाम शामिल किया गया है, कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, सर्बानंद सोनोवाल, गिरिराज सिंह, मनसुख मंडाविया और भूपेंद्र कुमार शामिल हैं. कैबिनेट की सुरक्षा समिति में पीएम मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर शामिल हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें