28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया'केस वापसी को तैयार, अल्लू अर्जुन का भगदड़ से लेना-देना नहीं'

‘केस वापसी को तैयार, अल्लू अर्जुन का भगदड़ से लेना-देना नहीं’

मृतक रेवती के पति का बयान...

Google News Follow

‘पुष्पा-2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लेकीन इसी बीच अल्लू अर्जुन के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हुई है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के बाद शुक्रवार (13 दिसंबर) को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकी इस बीच एक्टर के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, मृतक महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही है।

4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची, जिसमें 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला का बेटा भी इस भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके बाद अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए। वहीं शुक्रवार (13 दिसंबर) को हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया। दौरान मृतक महिला रेवती के पति का कहना है कि वह अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:

‘सब जानते हैं आपको किसकी तारीफ पसंद है’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष को मारा ताना!

‘अयोध्‍या फैसला उपहास था’, जस्टिस नरीमन ने उठाए थे सवाल, तो पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने दिया करारा जवाब!

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, फिल्म के दौरान भगदड में महीला हुई थी मौत!

जानकारी के मुताबिक रेवति के पति ने कहा कि, “मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी की जानकारी थी और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।” वहीं हाईकोर्ट ने भी अल्लू को अंतरीम जमानत दी है, इसके बाद कह सकते है की अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है।

हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) आर/डब्ल्यू 3(5) मामला दर्ज किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें